लाहौर। आतंक के मुद्दे पर लगातार पाकिस्तान की हर देश आलोचना करता रहा है। बावजूद इसके पाकिस्तान ने मुंबई आतंकी हमले के अहम संदिग्ध लश्कर के पूर्व आतंकी सूफियान जफर को बाइज्जत बरी कर दिया है। फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एफआईए) ने सूफियान के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ।
सूफयान जफर को पिछले महीने अरेस्ट किया गया था। उस पर हमलों में शामिल एक और आरोपी शाहिद जमील रियाज को 39.8 लाख रुपए देने का आरोप था। एफआईए को जांच में सूफयान के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं मिल पाए। जफर पंजाब प्रॉविंस के गुजरांवाला का रहने वाला है। मुंबई हमले के 21 (फरार) सस्पेक्ट्स में से एक था। मुंबई हमले में नाम आने के बाद वह गायब हो गया था। पिछले महीने ही अरेस्ट किया गया था।
लाहौर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर पंजाब के गुजरावाला जिले का निवासी जफर मुंबई हमले में वांछित 21 अन्य संदिग्धों में शामिल है। छह अन्य संदिग्ध- अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, हम्माद आमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज, जमील अहमद और यूनूस अंजुम 2009 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। लश्कर का कमांडर जकीउर रहमान लखवी मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड बताया जाता है। सालभर पहले जमानत पर रिहा होने के बाद से ही वह छिपा हुआ है।