28 C
Lucknow
Friday, January 24, 2025

पीलीभीत के फार्मर मंजीत सिंह को कृषि मंत्री ने, यूपी प्रगतिशील किसान अवार्ड 2018 से किया सम्मानित।

प्रेदश में पीलीभीत जिले का नाम किया रौशन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया सम्मानित,जिले के किसानो के लिए प्रेरणास्रोत।

असित शुक्ला ।NOI
पीलीभीत जिले के मझोला क्षेत्र में गांव बेला पोखरा के फार्मर मंजीत सिंह संधू को उत्तर प्रदेश प्रगतिशील किसान अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया है। उनको यह अवार्ड और प्रशस्ति पत्र लखनऊ में योगी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया।
भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद ने उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनी सफलता और कृषि व्यवसाय मॉडल को साझा करने के लिए बुधवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रगतिशील किसान सम्मेलन और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इस राष्ट्र स्तरीय मंच के माध्यम से लगभग चार सौ प्रगतिशील किसान समस्त भारत के किसानों के लिए आदर्श बन सकेंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने प्रगतिशील किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि विकास और किसान कल्याण में आपकी प्रमुख भूमिका और महत्त्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए, आपको पर्यावरण निस्संदेह प्रथाओं की श्रेणी में पुरस्कृत करने के लिए चुना गया है। आप किसानों का इस सम्मलेन में भाग लेना और आपको सम्मानित करना हमारे लिए हर्ष का विषय है। मझोला क्षेत्र के मंजीत सिंह पीलभीत जिले के प्रगतिशील किसान हैं। वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के लिए समय-समय पर उनको सम्मान मिलते रहे हैं। खेती का कैसे विकास हो, कैसे अच्छी उपज हो, इसकी जानकारी जुटाने के लिए श्री संधू देश विदेश में सेमिनारों में शामिल होते रहे हैं। अपनी जमीन का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने जैविक खेती करने के लिए प्रयोग किया है। कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी करने के बाद पहले खुद अपनी खेती में प्रयोग करते हैं और जब सफल होते हैं, तो यहां के किसानों को जानकारी देकर उनकी खेती में सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि बिना रसायनों के प्रयोग किए सिर्फ जैविक खादों के प्रयोग से कैसे अच्छी खेती कर अधिक फसल पैदा की जा सकती है। इन सब प्रक्रियायों की जानकारी वे अक्सर किसानों को देते रहते हैं। उत्तर प्रदेश प्रगतिशील किसान अवार्ड 2018 से सम्मानित होने पर उनके मित्रों, जनपद के किसानों ने उन्हें बधाई दी है। सही मायनों में यह सम्मान मंजीत सिंह सन्धू की सच्ची लगन व खेती के प्रति सच्चे समर्पण को दिया गया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें