28 C
Lucknow
Friday, January 24, 2025

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन बोले- मोदी का विकल्प सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव

​कानपुर: निकाय चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कस चुकी है। कानपुर से मेयर प्रत्याशी माया गुप्ता के समर्थन में लोगों के बीच जन सभा करने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन पहुंचे।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बहकावे में न आए और भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर वोट की राजनीति करती है। अबकी बार हिंदू-मुस्लिम को एक जुट होकर सपा को जिताना है, जिससे आपके क्षेत्र का विकास हो सके।

वहीं पत्रकारों के बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन साल में कोई काम नहीं किया। उन्होंने फरेब किया, भाजपा झूठ बोल कर सत्ता में आई है। अब जहां भी चुनाव हो रहा है, हार रही है। ये जनता का आक्रोश है। इस बार जनता अपने आक्रोश को वोटों में तब्दील कर दें और समाजवादी पार्टी को वोट दें।

इस चुनाव से भाजपा की उल्टी गितनी शुरू होगी और समाजवादी पार्टी प्रदेश में और देश में सरकार बनाएगी। मोदी का विकल्प सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव हैं।

राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी मुद्दे पर सीरियस नहीं है। वो सिर्फ वोट की राजनीति करती है। जनता इसके फरेब को समझ चुकी है, वो इनके बहकावे में नहीं आएगी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें