28 C
Lucknow
Thursday, January 16, 2025

पैराडाईज मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बोल

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि, पैराडाइज पैपर्स के मामले में यदि, उनके पुत्र जयंत सिन्हा सहित अन्य नेताओं के नाम हैं तो उनकी जांच होना चाहिए। मगर इसके साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी को लेकर भी जांच की जाना चाहिए। आखिर बहुत ही कम समय में इतने बड़े पैमाने पर कंपनी आगे बढ़ गई। तो इसकी बढ़ोतरी की जांच होना चाहिए।उनका कहना था कि, जयंत सिन्हा के विरूद्ध जांच की जाएगी तो फिर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विरूद्ध भी जांच होना चाहिए। हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि, जय शाह पर आरोप लगाने वाले को न्यायालय जाना चाहिए।अमित शाह का टर्नओवर एक वर्ष में ही लगभग 16 हजार गुना बढ़ गया था। इस तरह के आरोप को जय शाह ने निराधार बताया। जयंत सिन्हा ने अपने पुत्र के पक्ष में कहा कि, जो आरोप लगाए गए हैं वे गलत हैं। वे कानूनी हैं।गौरतलब है कि, पनामा पेपर्स की ही तरह पैराडइज पैपर्स का मामला भी सुर्खियों में आया है। कहा जा रहा है कि, वैश्विक तौर पर कई प्रमुख लोगों ने कंपनियों में निवेश किया है। यह निवेश असंगत तरह से हुआ है। निवेश से जुड़ी जानकारी पैराडाइज पैपर्स में शामिल है। इन दस्तावेजों के लीक होने के बाद इस तरह की जानकारी सामने आई है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें