28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

पोप फ्रांसिस ने धोए कैदी के पैर

नई दिल्ली। नए पोप फ्रांसिस ने गुड फ्राइडे से एक दिन पहले इटली की एक जेल में जाकर अप्रत्याशित रूप से कई कैदियों के पैर धोए। इसमें एक सर्बियाई मुस्लिम महिला भी शामिल थी। हालांकि पोप द्वारा पैर धोने की परंपरा सदियों पुरानी है। इससे पहले ये अनुष्ठान रोम की किसी बेसेलिका में आम लोगों के पैर धोकर पूरा कर लिया जाता था। किसी ने इससे पहले महिला के पैर नहीं धोए थे। पोप ने जिन कैदियों के पैर धोए उनमें एक सर्बियाई मुस्लिम महिला भी शामिल थी।

पोप ने 14 से 21 आयुवर्ग के 12 कैदियों के पैर धोए। मुस्लिम महिला कैदी के पैर धोने को पोप की एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। मालूम हो कि पोप फ्रांसिस ने 22 मार्च को रोमन कैथोलिक चर्च से कहा था कि वह इस्लाम के साथ वार्ता को तेज करे। इसके साथ ही उन्होंने वेटिकन में अपने कार्यकाल के दौरान मुस्लिम दुनिया से बेहतर संबंध बनाने की इच्छा प्रकट की थी। वेटिकन में विदेशी राजदूतों की बैठक को संबोधित करते हुए नए पोप ने कहा था कि विभिन्न धर्मों के साथ वार्ता तेज करना महत्वपूर्ण है और मैं विशेष तौर पर इस्लाम के साथ वार्ता के संबंध में सोच रहा हूं।14mar_pope

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें