28 C
Lucknow
Monday, February 17, 2025

प्यार का नशा दो महिलाओं पर इस कदर छाया, पढ़े पूरी खबर!

नई दिल्ली,एजेंसी । प्यार का नशा दो महिलाओं पर इस कदर छा गया है कि वो अब एक शादी-शुदा जोड़े की तरह रहना चाहती हैं। ये मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का है। मीडिया की खबरों के मुताबिक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की चाहत रखने वाली महिलाओं ने अपने रिश्ते को बचाए रखने के लिए पुलिस से मदद मांगी हैं। दोनों ने बताया कि उनका ये रिश्ता परिवारों वालों को कतई बर्दाश्त नहीं है।

लेकिन दोनों में अपने प्यार को पाने का ऐसा खुमार है कि उन्होंने अपनी जान देने की धमकी दे डाली है। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि वो किसका साथ दे। दोनों ने पुलिस से अपनी जान पर हमला होने की शिकायत भी दर्ज करवाई है।

एक का हुआ तलाक तो दूसरी कर रही है पढ़ाई

इस रिश्ते का खुलासा होने के बाद दोनों के परिजनों ने उनकी पिटाई की है। इसी बात से नाराज दोनों महिलाएं थाने पहुंची और अपनी जान बचाने की मांग करने लगी। उन्होंने थाने में यह भी कहा कि अगर उन्हें लिव-इन में नहीं रहने दिया गया तो वे सुसाइड कर लेंगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों में एक महिला अपनी सात साल पुरानी शादी को तोड़ चुकी है, जबकि दूसरी महिला अभी भी पढ़ाई कर रही है। एक ही गांव की रहने वालीं दोनों महिलाएं एक ही समुदाय की भी हैं।

परिजन जब थाने पहुंचे तो उन्होंने देश में समलैंगिकता को अपराध मानने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ये रिश्ता नाजायज है और आईपीसी की धारा 377 में साफ है कि अपने जैसे लिंग के साथ संबन्ध बनाना कानूननजुर्म है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें