बहराइच। भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण ¨सह ने ¨हदू-मुस्लिम कार्ड खेलने की जमकर कोशिश की। देवीपाटन मंडल की 20 विधानसभा सीटों में से 15 का उन्होंने क्रमवार मुकाबला गिनाया। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर सपा व बसपा के 15 ऐसे भाईजान दावेदार हैं जिनसे भाजपा की सीधी टक्कर है। यह चुनाव तीसरी पीढ़ी के भविष्य के लिए हो रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राज्यसभा में पार्टी का बहुमत हो जाएगा। राष्ट्रपति हमारा होगा। खुद को ज्योतिष बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा ज्ञान है कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला राम मंदिर निर्माण के पक्ष में आएगा। मंदिर का निर्माण होगा। मुझे ऐसा आभास हो रहा है। इसके लिए सूबे में भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।
राहुल को नहीं पता मेथी-बरसीम में फर्क
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ.महेंद्र ¨सह ने परिवर्तन संकल्प रैली में सपा कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसा। कहा कि राहुल गांधी के सामने मेथी और बरसीम रख दी जाए तो वे इसमें अंतर नहीं कर पाएंगे। आलू की फैक्ट्री लगाने की बात करने वाले अब यूपी में गठबंधन के सहारे हैं। सपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों में घोटाला हो रहा है। पीसीएस हो या सिपाही भर्ती सभी में अपने चहेतों को सपा ने नौकरी बांटी है। पीएम नरेंद्र मोदी और स्वामी विवेकानंद के कार्यों का तुलनात्मक वर्णन किया।
गूगल भी बता रहा राहुल को पप्पू : श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गूगल पर अब पप्पू डाल कर सर्च करने पर राहुल ही आते हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती के भ्रष्टाचार पर कहा कि वे उन्हें बखूबी जानते हैं। भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है।
मंच पर रहे सभी दावेदार : परिवर्तन संकल्प रैली मंच पर बहराइच-श्रावस्ती विधानसभा के सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। कमल के फूल का प्रतीक चिन्ह लिए कैसरगंज प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा, बलहा के अक्षयवर लाल गोंड, नानपारा की माधुरी वर्मा, महसी के सुरेश्वर ¨सह, मटेरा से अरुणवीर ¨सह, बहराइच से अनुपमा जायसवाल, पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी, श्रावस्ती से राम फेरन पांडेय व भिनगा से अक्षलेंद्रकांत ¨सह मंच पर खड़े रहे।
51 किलो की माला पहनाई : पीएम के मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाई। सांसद सावित्री बाई फुले ने महात्मा बुद्ध की मूर्ति पीएम को सौंपी।
मोदी-मोदी के गूंजते रहे नारे
परिवर्तन रैली स्थल पर सेना के तीन हेलीकाप्टरों के पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। 1.41 बजे जैसे ही मंच पर मोदी पहुंचे, अगली कतार में बैठे युवा जोरशोर से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। 42 मिनट के पीएम के भाषण में युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। उनकी झलक देखने के लिए युवाओं में बेताबी साफ दिखाई दी।
जिलाध्यक्ष ने किया मंच का संचालन : परिवर्तन रैली का संचालन जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने किया। इस मौके पर विजयपाल ¨सह तोमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, कैसरगंज प्रभारी नीरज शर्मा, हरीश चंद्र गुप्ता, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, राजन ¨सह, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष महाराज कुंवर, पुरुषोत्तम ¨सह जायसवाल, शंकरदयाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
मोदी पर बने गाने पर झूमी महिलाएं : गुरूवार को पीएम के परिवर्तन सकंल्प रैली स्थल पर पी एम को देखने के लिए जुटी भारी भीड़ में महिलाएं भी शामिल रही। मोदी का जादू किस तरह लोगो के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह रैली स्थल पर भी देखने को मिला। रैली में मौजूद भीड़ को संबोधित करने के बाद जैसे ही पीएम का उड़न खटोला उड़ने को तैयार हुआ वैसे ही पीएम पर बना गाना बजना शुरू हुआ। गाना बजते ही रैली स्थल संगीतमय माहौल में होकर झूम उठा। मोदी को सुनने आई महिलाएं गानें की धुनों पर अपने आपको रोक नही पाई और झूमने लगी। इस दौरान पीएम हैलीपैड पर अपने विमान में बैठकर कार्यकर्ताओं के जोश को निहारते रहे। आखों से हेलीकॉप्टर ओझल होने तक रैली में मौजूद भीड़ भी आसमान को निहारती नजर आई।