28 C
Lucknow
Tuesday, January 21, 2025

फिरोज़बाद के सभी विधानसभा सीटों पर नौ फरवरी को अखिलेश की रैली|

फिरोजाबाद, एजेंसी | जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर सपाई पासा पलटने की तैयारी में जुट गए हैं। विरोधियों से अपने गढ़ को बचाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ फरवरी को झंडा बुलंद करने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव टिकट न मिलने से नाराज पार्टी पदाधिकारियों को भी मनाने का काम करेंगे। जिले में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।

संकट में हैं सभी सीटें
जानकारों की मानें तो वर्तमान में सपा की पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों पर संकट मंडरा रहा है। हालांकि सिरसागंज विधानसभा से पूर्व विधायक हरीओम यादव पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह से टक्कर में हैं। इस सीट से दो क्षत्रिय व एक ब्राहमण प्रत्याशी के खड़े होने के बाद स्थिति हरीओम यादव के पक्ष में दिखाई देने लगी है। हालांकि पूर्व मंत्री व निर्दलीय प्रत्त्याशी अशोक यादव भी हरीओम यादव का नुकसान करेंगे।

नौ फरवरी को होगी ऐतिहासिक रैली
पांचों विधानसभाओं में अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से मात्र अखिलेश यादव की जनसभाएं हुई हैं। चुनाव से दोे दिन पहले नौ फरवरी को अखिलेश यादव ऐतिहासिक रैली करने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव की रैली समीकरण बदलने का काम करेगी। अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपाई अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।

राजबब्बर भी भरेंगे दम
अखिलेश यादव केे साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी सपा प्रत्याशियों के लिए दम भरते नजजर आएंगे। माना जा रहा है कि राजबब्बर टूंडला केे निवासी हैं और लाोकसभा चुनाव में उन्हें भारी बहुमत से विजय मिली थी। ऐसे में राजबब्बर के आने से सपा प्रत्याशियों को कुछ तो राहत जरूर मिलेगी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें