28 C
Lucknow
Monday, May 19, 2025

फिरोजाबाद से सिने तारिका हेमामालिनी लड़ सकती हैं चुनाव

सपा से मुख्यमंत्री के चचेरे भाइ हैं मैंदान में
मोहम्मद इरफ़ान शाहिद

फिरोजाबाद- लोकसभा 2014 के चुनाव नजदीक आते ही हर राजनैतिक दल में मजबूत प्रत्याशी उतारने की होड़ सी मची हुर्इ है। सुहाग नगरी के रूप में पहचान बना चुके इस जिले में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा फिल्म स्टार हेमामालिनी को मैंदान में उतारने का मन बना रही है। पार्टी की राज्यसभा सदस्य हेमामालिनी ने हार्इकमान को चुनाव लड़ने की स्वीकृति भी दे दी। इधर सपा के पूर्व में घोषित प्रत्याशी अक्षय यादव दिन रात एक किए हुए क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव अगले वर्ष होने हैं लेकिन गहमागहमी अभी से आरम्भ हो गर्इ है। प्रदेश में सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को पहले ही मैंदान में उतारने की घोषणा कर चुके हैं। सपा इस चुनाव को पूरी ताकत से लड़कर जीतना चाहती है क्योंकि पिछले चुनाव में मुलायम सिंह की पुत्रवधू व मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी श्रीमती डिम्पल यादव को हार का सामना करना पड़ा था तथा राजबब्बर को जीत का सेहरा मिला।
इधर अब भारतीय जनता पार्टी सिने तारिका हेमामालिनी को चुनाव में उतारकर विरोधियों की पटखनी देना चाहती है। वैसे विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि हेमा ने इसकी स्वीकृति भी दे दी है। इधर कांग्रेस के मौजूदा सांसद राजबब्बर ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं, वैसे वह कह रहे हैं कि हार्इकमान का निर्णय सर्वमान्य है। चर्चा है कि राजबब्बर इस बार गाजियाबाद से अपनी किस्मत अजमा सकते हैं। इस सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से टक्कर हो सकती है। फिरोजाबाद सीट का इतिहास देखा जाये, तो 1992 से लगातार तीन बार भाजपा के प्रत्याशी प्रभूदयाल कठेरिया ने हैटि्रक बनार्इ थी। भाजपा में पहले उमाभारती व कल्याण सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री) के पुत्र राजवीर सिंह राजू के नाम पर भी चर्चा चल रही थी, लेकिन यह दोनों यहाँ से लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। अब माना जा रहा है कि यदि हेमा यहाँ से चुनाव लड़ती हैं तो यहाँ का चुनाव पहले की तरह रोचक बन जायेगा। तथा कहना मुशिकल होगा कि कौन जीत हासिल करेगा। वैसे अभी बसपा व कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें