28 C
Lucknow
Thursday, January 16, 2025

फेरे से पहले दूल्हे के एक लाख की बाइक मांगते ही दुल्हन हुई बेहोश, पुलिस ने कराई शादी


ग्वालियर। एक शादी में फेरे के समय उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हे ने एक लाख रुपए वाली बाइक की डिमांड रख दी। लोगों ने समझाया, लेकिन दूल्हा बोला, फेरे तभी होंगे, जब एक लाख रुपए वाली बाइक मिलेगी। यह डिमांड सुनते ही दुल्हन शादी के मंडप में बेहोश हो गई। इस बीच पुलिस और समाज के बुजुर्ग लोग पहुंचे और बात को संभाला। इसके बाद दुल्हन के परिजनों से लिखकर लिया कि ससुराल में लड़की को परेशान नहीं करेंगे, तब यह शादी हुई। यह है मामला…………

-अक्षय तृतीया के दिन कई सामाजिक संगठन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करते हैं। शनिवार को इसी अबूझ मुहूर्त में कुशवाह समाज का भी सम्मेलन रामद्वारे में था।

-इस सम्मेलन में एक बारात धोकलपुरा गांव के निवासी जीतेन्द्र कुशवाह की भी आई। जीतेन्द्र की शादी ग्वालियर में सपना से तय हुई थी।

-बारात आई, स्वागत हुआ और वरमाला के बाद जैसे ही फेरे की बारी आई, दूल्हा बने जीतेन्द्र ने कहा कि उसे एक लाख रुपए वाली अपाचे बाइक चाहिए। लड़की के परिजनों ने बताया कि उसे हीरो बाइक दी जा रही है।
एक लाख रुपए कीमत वाली बाइक मांगी

-यह सुनते ही जीतेन्द्र नाराज हो गया और बोला, अब फेरे तभी होंगे, जब एक लाख रुपए कीमत वाली बाइक मिलेगी। यह डिमांड सुनते ही शादी के मंडप में बैठी दुल्हन सपना बेहोश हो गई।

-लोगों ने जीतेन्द्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच सपना की तबीअत खराब होने लगी तो उसे उठाकर लोग ले गए और वर-वधू पक्ष में झगड़ा होने लगा।

-लोगों ने जीतेन्द्र और उसके पिता हरगोविंद कुशवाह को समझाया, कि लड़की सपना के पिता नहीं है, फिर भी वे अच्छी शादी कर रहे हैं।वह एक लाख की बाइक वाली जिद छोड़ दे।
पुलिस और समाज ने कराया समझौता
-उधर हंगामे की खबर सुनकर पुलिस भी पहुंच गई।पुलिस के आते ही समाज के लोग भी जुट गए और दूल्हे जीतेन्द्र को समझाया।
-पुलिस ने दहेज एक्ट का डर दिखाया। इसके बाद समाज के लोगों ने वर पक्ष से लिखकर लिया कि शादी के बाद ससुराल में लड़की को तंग नहीं किया जाएगा।
-समाज के कहने और पुलिस के डर देखकर जीतेन्द्र और उसके परिजन शादी को तैयार हो गए और उन्होंने शादी कराई। दुल्हन के साथ दूल्हे ने फेरे लिए और फिर विदा कराकर ले गया।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें