28 C
Lucknow
Wednesday, March 26, 2025

ईद पर जम्मू-कश्मीर में पहली बार लगा कर्फ्यू…

curfew-in-srinagar_57808175af45eश्रीनगर : बकरीद के अवसर पर जम्मू-कश्मीर राज्य में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं घाटी के 10 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। हर कहीं निगरानी कड़ी कर दी गई है। राज्य में टेलिफोन, इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है ये सुविधा 72 घंटे तक बंद रहेगी। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सेना को किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए कहा गया है। हिंसा होने की स्थिति में सेना को मोर्चा संभालने के लिए कहा गया है।

दरअसल अलगाववादियों ने घोषणा की थी कि वे ईद के आसपास एक मार्च निकालेंगे जो कि संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालयों तक जाऐंगे और अपना विरोध जताऐंगे। जिसके बाद यह ध्यान में रखा जा रहा है कि कहीं भी बड़े पैमाने पर लोग एकत्रित न हो पाऐं। प्रशासन ने मध्यरात्रि में ही कर्फ्यू लगा दिया था। कई संवेदनशील क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा निगरानी के लिए हेलिकाॅप्टर भी उपयोग में लाए जा रहे हैं। यहां पर ईद के अवसर पर 1990 से अब तक पहली बार ही कर्फ्यू लगाया जा रहा है। लोग ईदगाह पर भी ईद की नमाज़ अता करने नहीं पहुंच पाऐंगे। ऐसा किसी भी तनावपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए किया जा रहा है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें