सीतापुर-अनूप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय/NOI-उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर के हरगांव मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड हरगांव पर 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे । इनमें विकासखंड हरगांव से 11 (ग्यारह) विकास खंड परसेंडी से 2 (दो) एवं विकास खंड एरिया से एलिया से 7 (सात) जोड़ो ने परिणय सूत्र में बंधकर नई दुनिया में प्रवेश किया। मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड हरगांव से कामिनी पुत्री मालती प्रसाद ग्राम जड़ौना -संजय कुमार पुत्र श्री राम निवासी खागी ओयल के साथ , गोल्डी पुत्री हरद्वारी लाल निवासी माहिमपुर- संजय कुमार पुत्र तुलाराम निवासी रक्शा के साथ, रीता पुत्री उमराव लाल निवासी शुकुलनपुर बनिहार -करणेश पुत्र राम किशुन निवासी जमुनहिया कस्ता के साथ, विश्वमोहिनी पुत्री रोशन लाल निवासी शुकुलनपुर बनिहार -सुधीर कुमार पुत्र लाल जी निवासी जमुनहिया कस्ता के साथ ,रोली पुत्री जय प्रकाश निवासी शुकुलनपुर बनिहार – संजय कुमार पुत्र हीरालाल निवासी पलिया पुरवा के साथ, मंजू पुत्री छैल बिहारी निवासी पोखरा पुरवा -केशन पुत्र पूरन निवासी कंकर कुइयां बिसवां के साथ, शिल्पी पुत्री रामस्वरुप निवासी न्यामूपुर -अजय कुमार पुत्र बाबूराम निवासी गनेशवा के साथ, सोनेश्वरी पुत्री सुरेश निवासी जरथुवा -अमित कुमार पुत्र ईश्वरदीन निवासी जमैठा जिला खीरी के साथ ,आरती पुत्री चेतराम निवासी हिलालपुर -विनोद पुत्र छैलबिहारी निवासी किशुनपुर बिलरिया के साथ, नीतू पुत्री अजय पाल निवासी खैरपुर रुकना पुर – आशीष कुमार पुत्र मुंशीलाल निवासी धनवारपुर जिला खीरी के साथ ,अर्चना पुत्री श्री कृष्ण निवासी खैरपुर रुकना पुर – देवेंद्र कुमार पुत्र राम अवतार निवासी पियरा पुर के साथ मंगल पावन परिणय सूत्र में बंधे। इसके अलावा विकास खंड हरगांव परिसर में ही विकास खंड एलिया के क्रमशः कु०किरन पुत्री श्री राम बिलास निवासी बिलोबा पुर – लवकुश पुत्र स्वामी दयाल निवासी पतवारा के साथ, अनीता पुत्री महिपाल निवासी बिलोबापुर -नैमिष कुमार पुत्र सोमबारी लाल निवासी धनैचा के साथ, पूजा पुत्री चंद्रभाल निवासी बिलोबापुर -दिलीप पुत्र छोटेलाल निवासी परसेडी के साथ, मानसी पुत्री श्यामू निवासी बिलोबापुर – अरुण पुत्र रमेश निवासी खम्हौना हरगांव के साथ, सुशीला देवी पुत्री छत्रपाल निवासी सहादत नगर -रंजीत कुमार पुत्र पूरन निवासी लालपुर के साथ ,पूजा देवी पुत्र जराखन निवासी अडवनियां ग्रंट- हीरालाल पुत्र प्रमोद कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार साथ जीने मरने का संकल्प लेकर सात फेरे लेते हुये नई दुनिया में प्रवेश किया । इसके अलावा नगमा पुत्री सलीम निवासी इमलिया सुल्तानपुर का निकाह मुजफ्फर हुसेन पुत्र कलामुद्दीन के साथ तथा विकास खंड परसेंडी के अन्तर्गत ग्राम उदनापुर कलां निवासी गुलशन पुत्री इब्राहिम ग्राम अमौरा बेनीरामा निवासी करमली पुत्री हबीब का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। इस मंगल बेला पर ग्राम प्रधान कटियारा ग्राम प्रधान नकुरी कलां ग्राम प्रधान बनिहार ने सभी युगल दम्पत्तियों को साडी भेंट करते हुये उनके सुख मय जीवन की कामना की। इस पावन अवसर पर पूर्व गृह राज्य मंत्री रामलाल राही , भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री उदित बाजपेई, भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र शुक्ला, महामंत्री संजय दीक्षित, प्रधान संघ के अध्यक्ष ठा०नागेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा खंड विकास अधिकारी राजकुमार उनके सहयोगी उपस्थित रहे इस अवसर पर परिणय सूत्र में बंधे बीस जोडो कोआशीर्वाद देने के लिये पहुंचे उनके परिवारीय जनों व उनके मेहमानों का स्वागत खंड विकास अधिकारी राज कुमार व उनकेसहयोगियों ने पूरे मनोयोग के साथ किया।