28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

ब्वॉयफ्रेंड ने खाया, गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े को!

नई दिल्ली, एजेंसी । एक ऐसा सनकी आशिक जिसने अपनी गर्लफ्रेंड का कथित तौर पर रेप करके कत्ल कर दिया। दिल को दहला देने वाली इस वारदात में उसने कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े किए और उन्हें खाया भी था। दरअसल, ये सनकी आशिक जैफरसनविल के दक्षिणी इंडियाना का रहने वाला है।

इस खूनी खेल की सुनवाई कोर्ट में चल रही है, जिसमें नया मोड़ सामने आया है। गिरफ्तार में आए जोसेफ ओबरहनसले की ओर से कोर्ट में अपील की गई है कि वो ट्रायल में खड़े होने लायक नहीं है। उसके वकीलों के मुताबिक जोसेफ की दिमागी हालत अभी भी ठीक नहीं है और वह कोर्ट की कार्यवाही को समझने में सक्षम नहीं है।

दरअसल, 35 साल के ओबरहनसले पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का रेप, कत्ल और उसकी लाश के टुकड़े को खाया भी था। ये घटना सितंबर 2014 की है, जब जोसेफ ने सनक में गर्लफ्रेंड टैम्मी जो ब्लाटन का कत्ल कर दिया था।  अगर जोसेफ इस आरोप में दोषी पाया जाता है तो उसे मौत की सजा सुनाई जा सकती है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें