28 C
Lucknow
Sunday, February 9, 2025

भतीजी को चाकू से गोदा नाराज चाचा ने थाने में घुसकर!

गाजियाबाद । गाजियाबाद के लोनी में एक नाराज चाचा ने अपनी भतीजी को उस समय गाजियाबाद थाने में जाकर चाकू मार दिया जब उसे पुलिस ने बरामद कर कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही थी।

बता दें कि पीड़िता अपनी मर्जी से पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ भाग गई थी। इससे परिवार नाराज था। बुधवार को ही पुलिस उसे ढूंढ कर लाई थी। अब आज पुलिस उसे कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही थी।

तीन ‌दिन पहले भाग गई थी प्रेमी संग

लोनी की रहने वाली इस लड़की का अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। तीन दिन पहले ही लड़की अपने प्रेमी के संग भाग गई. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के खिलाफ लोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने 15 फरवरी की शाम लड़की को बरामद कर लिया।

लड़की को बरामद कर लेने के बाद पुलिस उसे कोर्ट के सामने ले जाने वाली थी। कोर्ट में ले जाने से पहले लड़की की बुआ और चाचा दोनों लड़की से मिलने थाने आए।

इसी दौरान लड़की के प्रेम से भड़के लड़की के चाचा कैलाश ने पुलिस थाने में ही लड़की को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को वही दबोच लिया। घायल हालात में लड़की दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें