28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

भाजपा विधायक संगीत सोम का भाई बूथ पर पिस्तौल ले जाने के आरोप में हिरासत में |

मेरठ: भाजपा नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को मतदान के दौरान मतदान केन्द्र में पिस्तौल ले जाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, करीब नौ बजे सरधना सीट के एक मतदान केन्द्र पर पुलिस ने गगन को रोककर उनकी तलाशी ली, जिसमें उन्हें गगन के पास एक पिस्तौल मिली। पुलिस ने बिना देर किए उसे हिरासत में ले लिया। उधर, सरधना से प्रत्याशी संगीत सोम ने वोट डालने के बाद कहा कि यूपी में उनकी सरकार बनने जा रही है।

गौरतलब है कि आचार संहिता लागू होते ही लाइसेंसी हथियारों को पुलिस के पास जमा कराना होता है। चुनाव के दौरान विशेष परिस्थितियों में ही हथियार रखने की इजाजत मिलती है। अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तारी करती है संगीत सोम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

संगीत सोम की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को मेरठ के खेड़ा गांव में पाबंदी के बावजूद महापंचायत आयोजित करने के आरोप में यह कदम उठाया गया।

संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम पर भी मामला दर्ज किया गया है।

इस महापंचायत में हिंसा भड़की थी। पुलिस और आम लोगों के बीच संघर्ष में 20 लोग जख्मी हो गए और कई सरकारी वाहन फूंके गए।

एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक सोम के पीए चंद्रशेखर सहित 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा से जुड़े मामलों में 3,605 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

कुमार ने बताया कि सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने, दहशत फैलाने के आरोप में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं।

स्थिति अभी तनावपूर्ण है लेकिन शांति बनी हुई है। संघर्ष के बाद किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया है।

इस बीच विरोध करने वाले एक वकील को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे गुस्साए वकील एसएसपी से भी मिले और बाद में हड़ताल पर चले गए। एसएसपी ने उन्हें जांच का वादा किया है।

इस हिंसा में आरएएफ और पुलिस के कम से कम 20 घायल हुए हैं और सरका वाहनों को क्षति पहुंची है।

सभाओं में भड़काऊ भाषण देने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में सरधना क्षेत्र के भाजपा विधायक संगीत सोम, थानाभवन के भाजपा विधायक सुरेश राणा और बसपा विधायक नूर सलीम राणा का गिरफ्तार किया गया था। संगीत सोम पर रासुका लगाया गया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें