28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

भाभी पर फिसल गया देवर का दिल, फिर किया ये काम

rape with sister in law

नई दिल्ली, एजेंसी। देवर और भाभी के बीच का रिश्ता हंसी-मजाक वाला होता है। लेकिन एक इस घटना में देवर का भाभी पर दिल आ गया और सारी मर्यादाएं टूट गईं। अपनी भाभी को घर में अकेले पाकर देवर का दिल फिसल गया। देवर ने घर में अपनी भाभी का अकेला देखा तो उसकी हवस जाग उठी। उसने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला। महिला ने जब ससुराल वालों को बताया तो वह उल्टा उस पर दोषारोपण करने लगे और घर से बाहर निकाल दिया।

जगाधरी की गोशाला कालोनी की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में कुरुक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसके कारण अक्सर उसे तंग किया जाने लगा। एक दिन तो हद हो गई। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा।

आरोप लगाया तो ससुराल ने किया बाहर

महिला के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा। इसके बाद देवर ने उसे हवस का शिकार बनाया। उसने जब इस संबंध में अपने ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने उल्टा उसी पर दोषारोपण करना शुरू कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

महिला ने इस संबंध में अपने परिजनों को बताया। अब महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाने की एएसआइ कमला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें