28 C
Lucknow
Friday, February 7, 2025

भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा सम्मेलनों की आज से वर्चुअल प्लेटफार्म पर शुरूआत हुई

सलमान मेकरानी
लखनऊ (करनेजी वॉइस न्यूज़ एजेंसी ) भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा सम्मेलनों की आज से वर्चुअल प्लेटफार्म पर शुरूआत हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा जब दूसरे दल के नेता इस महामारी के दौर में ओछी राजनीति कर रहे है, ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे हुए है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के समयबद्ध फैसलों के कारण हमारा देश कोरोना महामारी की लड़ाई में बेहतर स्थिति में पहुंचा है। इस महामारी के समय में भारत के संकल्प को और मजबूत करने के लिए मोदी जी 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की ऐतिहासिक घोषणा से भावी भारत के संकल्पों को लेकर 21वीं सदी को हिन्दुस्तान की सदी बनाने का मार्ग प्र्रशस्त हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक तैयारियों पर भी संवाद किया।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रारम्भ हुये विधानसभा सम्मेलनों की श्रृंखला में सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी टाॅस्क सौपते हुए उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में भी आप लोगों की लगनशीलता व परिश्रम के कारण संगठनात्मक कार्यों में कोई रुकावट नहीं आ सकी, आगामी दिनों में हमें अब बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुटना है। 24 से 31 जुलाई के बीच बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके लिए 20 जुलाई से बैठकों की तैयारी करना है। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने आगामी स्नातक चुनाव, और जिला पंचायत चुनाव की योजनाबद्ध तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। पार्टी विधानसभा सम्मेलनों के माध्यम से बूथ अध्यक्ष-प्रभारी, सेक्टर संयोजक-प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष-प्रभारी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी, क्षेत्र व जिला पदाधिकारी सहित विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद के क्रम में राजनैतिक व सामाजिक चुनौनियों में भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका पर तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्ष में ही देश के यशस्वी व तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कड़े और बड़े फैसले लेकर देश के करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति की है। वहीं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार जिस प्रकार से इस महामारी से लड़ रही है वह अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल साबित हुआ है।
उन्होंने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वयं लद्दाख जा कर हमारे जवानों का मनोबल बढ़ाया और देश के दुश्मनों को एक मजबूत सन्देश दिया। मोदी सरकार में देश की इंच-इंच भूमि सुरक्षित है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में भारत की सेना ने पहली बार इतना माकूल जवाब चीन को दिया कि उनकी सेना अपने ही क्षेत्र में पीछे हटने के लिए मजबूर हो गई। भारत ने चीन सीमा पर 348 कि.मी. लम्बी सड़क बनाकर न केवल सेना के आवागमन को सुगम किया है बल्कि अपनी सीमा रेखा को पूरी तरह सुरक्षित भी किया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस व् अन्य दलों ने सेना पर सवाल उठाए है। पूर्व में जब सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर दुश्मनों को मुह तोड़ जवाब दिया था तब हमारे देश में ही रह रहे कुछ जयचंदों ने सबूत मांगने का काम किया था। ऐसे समय में मात्र राजनीति करने के उद्देश्य के साथ विपक्ष द्वारा बेबुनियादी मुद्दों को उठाया गया। सीमा पर तैनात हमारे सुरक्षाबलों पर सवाल उठाए गए जो की हमारे देश के राजनीतिक इतिहास में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण रहा।
सिंह ने कहा एक वायरस ने पूरी दुनियाँ के सामने कई बड़ी चुनौतियों को खड़ा कर दिया है। दुनिया के कई महाशक्तिशाली देशों ने कोरोना के आगे घुटने टेक दिये है वहीं भारत में कोरोना के खिलाफ हमारी तैयारी, सजगता व जागरूकता के कारण हम इस लड़ाई को अवश्य ही जीतने में सफल होंगे। हमारे देश में भी इस महामारी से निपटने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार के साथ ही भाजपा संगठन द्वारा सराहनीय कार्य किये गए और अभी भी पूरी निरंतरता के साथ किये जा रहे है। जब दुसरे दल के नेता इस महामारी के दौर में अपनी ओछी राजनीति कर रहे थे ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्यो में जुटे हुए है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी ने “सेवा ही संगठन” के मूल मन्त्र को अपनाते हुए काम किया और परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए दुनिया को यह सन्देश दिया कि राजनीति भाजपा के लिए एक सेवा कार्य है, सेवा का माध्यम है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा से भारत की आत्मनिर्भरता में न केवल देश बल्कि पूरे संसार के सुख, सहयोग और सहयोग की चिंता की है। इस योजना तथा अभियान का उद्देश्य 130 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है। मोदी जी के कुशल नेतृत्व में, जहां एक ओर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एम.एस.एम.ई सेक्टर के विकास के लिए 16 योजनाएँ लागू की गई है, वही दूसरी ओर गरीबों, दलितों, श्रमिकों और किसानों के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे है जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है।
इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह गोरखपुर ग्रामीण, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही इटावा सदर, डा. महेन्द्र सिंह प्रयागराज के करछना, श्रीकान्त शर्मा मेरठ शहर, मुकुट विहारी वर्मा एटा, श्रीमती नीलिमा कटियार लखीमपुर के श्रीनगर, श्रीमती स्वाति सिंह ने कुशीनगर के पड़रौना विधानसभा के सम्मेलन को सम्बोधित किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने आजमगढ़ सदर, बी.एल. वर्मा बाराबंकी के हैदरगढ़, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर अलीगढ़ के बरौली, विजय बहादुर पाठक गोण्डा के करनैलगंज, पंकज सिंह बलिया के रसडा, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता अलीगढ, संतोष सिंह गाजीपुर के सैदपुर, कामेश्वर सिंह जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर, अमर पाल मौर्य आगरा के फतेहपुर सीकरी, देवेन्द्र सिंह चैधरी ने प्रयागराज के उत्तरी विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित किया।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें