नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय रेसलर संग्राम सिंह अब पाकिस्तानी रेसलर से भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अक्टूबर में होने वाली फाइट में उनका मुकाबला पाकिस्तानी रेसलर से हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस फाइट से मिलने वाली धनराशि का कुछ हिस्सा गरीबोब को दान करने का ऐलान भी किया गया है। रेसलर संग्राम सिंह ने बीते शनिवार को एमडीयू के खेल विभाग में इस बात की जानकारी दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, रेसलर संग्राम सिंह बीते शनिवार को एमडीयू के खेल विभाग में आये थे। यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की थी। इस बातचीत के दौरान ही उन्होंने अपनी इस फाइट की जानकारी भी दी थी। इस दौरान उन्होंने कई अन्य बातों का भी जिक्र किया था।
मीडिया वालों को रेसलर संग्राम सिंह ने कहा कि नेता या उद्योगपति कभी भी खेल के लिए बेहतर प्रयास नहीं कर सकते। खेलों को आगे बढ़ाने के लिए एक नीति होनी चाहिए, जो केवल और केवल खेल से जुड़ा व्यक्ति ही बना सकता है।
भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि कानपुर की फाइट में पाकिस्तानी पहलवान से भिड़ना लगभग तय है। यदि किसी कारण से पाकिस्तानी पहलवान से फाइट नहीं होती है तो वह इंग्लैंड के पहलवान से भिड़ेंगे।
फिल्मी कॅरियर के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिस्ट्री चैनल पर आईस रोड ट्रैकर नामक सीरियल आ रहा है। इसकी शूटिंग मौत के मुंह में रहकर की गई है। यह सीरियल बहुत ही रोमांचक है। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि दीपावली को पटाखामुक्त बनाया जाए। इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा और गरीबों पर मार भी नहीं पड़ेगी।