28 C
Lucknow
Saturday, February 15, 2025

भाषण सुनकर न जाएं, लें कांग्रेस की सरकार बनाने का भी संकल्प :पुनिया

डोंगरगढ़ से निकली कांग्रेस की इंदिरा जन अधिकार रैली शनिवार को भिलाई पहुंची। रैली में कांग्रेसी नेहरू नगर से खुर्सीपार तक पैदल चले। खुर्सीपार में आम सभा हुई। जहां प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस के साथियों। आज कार्यक्रम में इंदिरा जी के लिए भाषण सुनकर जाने का नहीं है। यहां संकल्प लेने का दिन है। कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प सभी को लेना होगा। अब सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ो। भगवान राम का वनवास 14 साल तक था। वनवास के बाद अपने घर लौटे। हम तो 15 साल से प्रदेश में बगैर शासन-प्रशासन और सुविधाओं के है। सभा में भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, रविंद्र चौबे, डॉ. चरणदास महंत, धर्मेंद्र यादव, इरफान खान, लक्ष्मीपति राजू, सुमीत पवार समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

सभा को मेयर देवेंद्र यादव ने संबोधित किया। उन्होंने अमित जोगी, सांसद अभिषेक सिंह और मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का नाम लिए बगैर हमला किया। कहा, देश और प्रदेश की सरकार इन दिनों बेटी बचाओ को छोड़कर बेटा बचाओ अभियान चला रही है। अंतागढ़ चुनाव में खरीद-फरोख्त के मामले में बेटा आरोपी बनता है। वहीं कालेधन की सूची वालों में मुखिया के बेटे का नाम आता है। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल से सरकार की मुखिया से लेकर उनके मंत्री इतने डर गए हैं कि आजकल जल्दी उठने लगे हैं। पैदल चलना छोड़कर ट्रेडमिल पर चल रहे हैं।

शनिवार को अधिकार रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

देवेंद्र ने बिना नाम लिए किया विरोधियों पर हमला

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें