28 C
Lucknow
Wednesday, January 22, 2025

मजेदार राइड, तो चलाइए ये क्रूज़ बाइक

 

नई दिल्ली । भारत में क्रूज़ बाइक्स का क्रेज़ लोगों में बढ़ रहा है। आरामदायक सवारी के लिए क्रूज़ बाइक्स बेहतर विकल्प साबित होती हैं। आज कल बाज़ार में कई क्रूज़ बाइक्स आ चुकी हैं। लेकिन इनमें से कौन सी बाइक परफॉरमेंस और आपके बजट में फिट साबित होंगी इन्ही सवालों के जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेंगे।
तो आप अगर आप कम बजट में एक अच्छी क्रूज़ बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट पर अवश्य गौर करें।

बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150
कीमत 77,000 रुपये
क्रूज़ बाइक्स सेगमेंट में आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में है बजाज की एवेंजर बाइक जोकी दो इंजन विकल्प के साथ दो वेरिनेट्स में है जिसमें स्ट्रीट 150/220 और क्रूज 220 मॉडल आपको मिलेंगे। इसके अलावा हाल ही में बजाज ने इसका क्रुज़ स्पेशल डेजर्ट गोल्ड वर्जन भी पेश किया गया है। 150cc सेगमेंट की यह सबसे सस्ती क्रूज़ बाइक है और इस समय इसकी डिमांड भी काफी है। बजाज ने एवेंजर को काफी बदल दिया है इसलिए पहले के मुकाबले एवेंजर काफी बेहतर नज़र आती है। एवेंजर स्ट्रीट 150 की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 77 हजार रूपये रखी गयी है। 150cc इंजन से लैस यह बाइक यूथ में बेहद लोकप्रिय है। इसका शानदार डिजाइन, बढ़िया परफॉरमेंस और किफायती होने के साथ-साथ इसकी राइडिंग काफी आरामदायक है। वही लॉन्ग राइड के लिए यह निराश नहीं करती जबकि सिटी में इसकी परफॉरमेंस अच्छी है।
इंजन: 150cc
पॉवर: 14.45 PS
टार्क: 12.5 NM
गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
टॉप स्पीड: 105 kmph
माइलेज: 48-50 kmpl (ओवरआल)
कर्ब वजन: 148kg
व्हीलबेस: 1480mm
फ्यूल टैंक: 14 लीटर

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350
कीमत 1.41 लाख रुपये
रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350 अपनी शानदार राइड के लिए जानी-जाती है जबरदस्त लुक्स और कम्फर्ट आपको लुभाने के लिए काफी है वही इसका इंजन दमदार है। आप इस बाइक की सिटी और हाइवे पर आराम से चला सकते है।
इंजन: 346 cc
पॉवर: 19.8 PS
टार्क: 28 NM
गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
टॉप स्पीड: 130 kmph
माइलेज: 35-40 kmpl (ओवरआल)
कर्ब वजन: 192kg
व्हीलबेस: 1490mm
फ्यूल टैंक: 20लीटर

DSK अकिला 250
2.84 लाख रुपये
अकिला 250 एक प्रीमियम क्रूज़ बाइक है और अपने शानदार लुक्स की वजह से लोगों की लुभाने का दम भी रखती है। बाइक की कीमत थोड़ी सी ज्यादा लगती है बावजूद इसके लम्बे सफ़र के लिए यह बेहतर बाइक साबित होती है। इसका पॉवरफुल 250cc इंजन और 26bhp आपको निराश होने का मौका नहीं देता।
इंजन: 249 cc
पॉवर: 26.21bhp
टार्क: 21.37 NM
गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
टॉप स्पीड: 122 kmph
माइलेज: 30-32 kmpl (ओवरआल)
कर्ब वजन: 179kg
व्हीलबेस: 1515mm

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें