28 C
Lucknow
Tuesday, January 21, 2025

मणिपुर चुनाव 2017 LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, 11 बजे तक 45 फीसद वोटिंग

 


 

कड़ी सुरक्षा के बीच मणिपुर में आज अंतिम चरण के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है। सुबह 11 बजे तक 45 फीसदी मतदान हो चुका है। इस चरण में 22 सीटों के लिए बने कुल 1,151 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शाम तीन बजे तक होगी। मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह ने थौबल के अथोकपम माखा लेकेई में पोलिंग बूथ 35/41 पर अपना वोट डाला। इसके अलावा उनके बेटे ओकराम सूरजकुमार सिंह ने भी अपना वोट डाला। वह ही खंगाबोक विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है।

वोट डालकर बाहर आए इबोबी सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को राज्‍य में पूर्ण बहुमत मिल रहा है। उन्‍होंने इस चुनाव को एक जनमत संग्रह बताया है। वहीं सूरजकुमार ने भी अपनी जीत का दावा किया है। चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की 280 कंपनी को सुचारू और पारदर्शी मतदान कराने के लिए तैनात किया है। आपको बता दें कि पहले चरण में 4 मार्च को हुई थी जिसमें 38 सीटों पर वोट डाले गए थे। इस दौरान 84 फीसदी मतदान हुआ था।

दूसरे चरण के चुनाव में राज्य के बड़े नामों का भविष्य तय होने वाला है। इसमें मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, उपमुख्यमंत्री एम गईखंगम, मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला सहित कई अन्य शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना अभियान आर्थिक नाकेबंदी पर केंद्रित किया था। यह नाकेबंदी यूनाइटेड नगा काउंसिल द्वारा की गयी है। 

आखिरी चरण के चुनाव, एक नजर तथ्यों पर 

  • 60 सदस्यों वाली विधानसभा में आज अंतिम चरण के तहत 22 सीटों पर हो रहा है मतदान।
  • कुल 98 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
  • कुल 1902562 पुरूष मतदाता आज मतदान करेंगे जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,28,573, तथा महिला मतदाताओं की संख्या 973989 है और नए वोटरों की संख्या  45,642 है। 
  • 1151 पोलिंग स्टेशनों पर डाले जा रहें वोट।
  • केंद्रीय सुरक्षा बलों की 280 कंपनिया हैं तैनात।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें