28 C
Lucknow
Thursday, May 22, 2025

मध्य प्रदेश में 2 सांड़ों को फांसी पर लटकाया

भोपाल।। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक किसान ने फसल बर्बाद करने से नाराज होकर 2 साड़ों की पहले जमकर पिटाई की और फिर फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मायापुर थाना इलाके में रहने वाले किसान दर्शन सिंह के खेत मे 2 सांड़ घुस गए। सांड़ों ने उनकी तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। इससे दर्शन सिंह नाराज हो गए और अपने साथियों के साथ सांड़ को घेर कर उसकी रॉड से जमकर पिटाई की। इतने से भी मन नहीं भरा तो गांव के स्कूल के बाहर एक पेड़ से बांध दोनों सांड़ों को फांसी पर लटका दिया। दम घुटने से दोनों सांड़ों को मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और सांड़ों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस दर्शन सिंह और उनके 2 रिश्तेदारों के खिलाफ गौवंश तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें