28 C
Lucknow
Tuesday, January 21, 2025

महिलाओं को क्यों लगती है ज़्यादा ठंड

inext_p_lhea_15jun16p1सर्दी का मौसम आने वाला है और उसी के साथ आप अपने गर्म कपड़े निकाल लेंगे। मगर सर्दी के मौसम में महिलों को मर्दों के मुक़ाबले ज़्यादा ठंड लगती है।

ये बात तमाम रिसर्च और शोध से साबित हुई है कि महिलाओं को ठंड की अनुभूति पुरुषों की तुलना में ज्‍यादा होती है। क्‍या आप जानते हैं कि ऐसा क्‍यों होता है? दरअसल, इसके कई कारण हैं, जिनमें कुछ सेहत से जुड़े हैं और कुछ सामाजिक स्‍थिति से।

महिलाओं को क्यों लगती है ज़्यादा ठंड, आइये जाने कारण महिलाओं को ज़्यादा ठंड लगने के कारण

महिलाओं में वसा यानि बॉडी फैट अधिक होता है जो उनके शरीर में गरमाहट बनाये रखने में मदद करता है, लेकिन जो महिलायें ऑफिस वर्क करती हैं और उनका मूवमेंट कम होता है तो उनका मेटाबोलिक रेट मर्दों से 35 फीसदी कम हो जाता है। जिसका परिणाम ये होता है कि उनके शरीर में गर्मी कम पैदा होती है और उससे शरीर अंदर से ठंडा होने के कारण उन्‍हें ठंड ज्‍यादा लगने लगती है।

महिला का जीवन चक्र भी उनके शरीर के तापमान पर असर डालता है। महवारी से पहले महिला के शरीर के तापमान में गिरावट आ जाती है और महवारी की वजह से आइरन के स्तर में भी गिरावट आ जाती है। आइरन की कमी होने के कारण महिला के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर की गर्मी भी कम हो जाती है।

एक रिसर्च से सामने आया है कि करीब दो-तिहाई महिलाओं में इनसोम्निया की बीमारी पायी जाती है। अब अगर आपकी पिछली रात की नींद पूरी नहीं हुई है, तो अगले दिन आप ठंड ज़्यादा महसूस करेंगेयह तय है। ये भी एक कारण है महिलाओं को ठंड अधिक लगती है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें