28 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

महिलाओ को रोडवेज़ में आधी छूट तो एक करोड़ लोगो को हर महीने पेंशन – अखिलेश

लखनऊ,NOI:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ से अपना चुनावी घोषणापत्र को जनता के सम्मुख रखा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह घोषणापत्र राजधानी लखनऊ के जेनेश्वर मिश्र पार्क से जनता के सम्मुख रखा। बताते चले की इसी जेनेश्वर मिश्र पार्क से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। इस दौरान मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव यहाँ से नदारद दिखे।

मुख्यमंत्री ने क्या किये वादे-
एक करोड़ लोगों को एक हजार मासिक पेंशन देने का काम होगा
गरीब महिलाओं को जल्दी खाना बनाने के लिए प्रेशर कूकर दिया जाएगा
महिलाओं को रोडवेज में आधा किराया देने का वादा किया
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाएंगे
समाजवादी किसान कोष से किसानों की समस्याओं का निदान किया जाएगा
ट्रैफिक के स्थायी समाधान के लिए होगी व्यवस्था
आगरा, कानपुर, मेरठ, वाराणसी में मेट्रो शुरू होगी
गाँव में जानवरों के बीमार होने पर एम्बुलेंस भेजने का वादा
एक करोड़ लोगों को पेंशन देंगे
निर्बल आय वर्ग को मुफ्त इलाज देने का वादा
चौकीदारों और पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें