28 C
Lucknow
Monday, March 24, 2025

महिला के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा…

कानपुर। कानपुर के एक गांव में दबंग ने एक महिला को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। पिटाई करने के बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नही हुआ तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 प्राइवेट पार्ट

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के रती का पुरवा गांव का रहने वाला रामअवतार ने एक महिला को किडनैप कर लिया। उसके बाद रामअवतार ने उस महिला की खूब पिटाई की लेकिन उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने ब्लेड से उस महिला की प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। जिसके महिला के अंगो से लगातार खून बहने लगा। फिर महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जहां डॉ. अनिता ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया गया जिसकी वजह से खून का बहाव बंद नही हो रहा है।

पीड़ित महिला के परिवार वालों पुलिस आरोपी पर कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। यहां तक आरोपी अभी भी खुले आम घूम रहा है। और उनको धमकी पुलिस में न जाने की धमकी भी दे रहा है।

गांव के लोगों का कहना है कि जिले में महिला पुलिस अधिकारी होने के बावजूद भी महिलाओं का दर्द नहीं समझ पा रही हैं। जिले में यह कोई पहल मामला नहीं हैं। इस जिले में महिला एसपी होने के बावजूद भी यहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें