28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

मान गईं पंखुड़ी पाठक, अखिलेश यादव ने दी नई जिम्मेदारी



लखनऊ. पंखुड़ी पाठक की पार्टी में तरक्की हो गई है। पंखुड़ी कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रही थीं। लेकिन अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में सक्रिय कर दिया है। बतादें कि यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी को एक और झटका देते हुए पार्टी की युवा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने पार्टी का साथ छोडऩे का एलान कर दिया था। अब पंखुड़ी फिर से पार्टी के लिए सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पद से इस्तीफा दिया था समाजवादी पार्टी से नहीं। वहीं, वापसी के साथ ही पंखुड़ी की तरक्की भी हो गई है, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया है।

पिछले दिनों सपा ने मीडिया पैनल की एक टीम गठित की, जो इलेेक्ट्रॉनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष रखेगी। बताया जा रहा है कि इस टीम का गठन खुद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है, जिसमें पार्टी का पक्ष रखने के लिए 21 लोगों को अधिकृत किया गया है। इस पैनल में पंखुड़ी पाठक भी शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो पैनल में कई पूर्व कैबिनेट मंत्रियों सहित युवा टीम को उतारा गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार टीवी डिबेट के लिए जारी की गई इस लिस्ट में 21 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कई नेताओं सहित कई युवा चेहरों को जगह दी गई है।

इस नए पैनल में घनश्याम तिवारी, राजीव राय, अभिषेक मिश्रा, जूही सिंह प्रमुख रूप से शामिल है वहीं पंखुड़ी पाठक जैसे युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है।

जानें क्या कहा पंखुरी ने

मैं पार्टी छोडऩा नहीं चाहती थी, लेकिन पार्टी के कुछ यादव नेता उन्हें पार्टी में देखना पसंद नहीं कर रहे थे। वह मेरे जाति को लेकर मुझे परेशान कर रहे थे, इस कारण मैंने पार्टी से इस्तीफा देना ही उचित समझा। लेकिन अब पंखुड़ी को स:सम्मान पार्टी में वापस ले लिया गया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें