28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

यूपी की जनता को अब याद आये अखिलेश यादव : राजेंद्र चौधरी



लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद राज्य में अपराधिक घटनाओं में तेजी की वजह से सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्षी दल सरकार पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोडती। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर सरकार को अड़े हाथों लिया है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि अब जनता अखिलेश यादव को याद करने लगी है।

 

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ने किसानों को ठग लिया

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि इस सरकार में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हुयी है। जबकि समाजवादी पार्टी में हर एक चीज संतुलन में था। निर्दोष लोगों पर अत्याचार हो रहा है। गरीबों का शोषण हो रहा है। राजेंद्र चौधरीने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सीतापुर में एक साथ तीन हत्याओं से कानून-व्यवस्था की पोल खुल रही है।

भाजपा सरकार की वजह से किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। इसी बात को लेकर किसान अपना आक्रोश जता रहें हैं आंदोलन कर रहें हैं। उनके साथ उनके उत्पाद भी सड़क पर हैं। सैकड़ों लीटर दूध सड़कों पर बहाने के साथ फल-सब्जी-अनाज फेंक चुके हैं। तमिलनाड़ु के किसान भी आक्रोशित हैं। महीनों दिल्ली में जंतर-मंतर पर वे धरना दे चुके हैं। किसान अनाज की उचित कीमत न मिलने से नाराज हैं।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में उनसे बर्बर व्यवहार किया जा रहा है। मंदसौर में किसानों पर पुलिस ने गोलियां बरसाईं। महाराष्ट्र के नासिक में भी किसान आंदोलन जारी है। सपा के मुआवजा घोषित करने के बाद मजबूरी में मध्य प्रदेश सरकार को भी मुआवजा देने का फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाया कि यह सरकार किसान विरोधी है जिसकी वजह से महज तीन साल में ही लाखों किसानों ने मौत को गले लगा लिया। यूपी में हर महीने कई किसान आत्महत्या कर रहें हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें