28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

यूपी चुनाव: इन दिग्गजों ने फहराया ‘विजय पताका’!

नई दिल्ली, एजेंसी । उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव के परिणामों की घोषणा शनिवार 11 मार्च को शुरू हो चुकी है। जिसके तहत अब तक 403 सीटों के रुझानों में भाजपा 309 सीटों पर लगातार बढ़त बनाये हुए है। साथ ही सपा-कांग्रेस गठबंधन 69 सीटों पर आगे चल रही है, वहीँ बसपा 20 और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रही है।

जीते हुए प्रत्याशी:

शनिवार को 403 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गिनती शुरू हो गयी है। जिसके तहत भाजपा दो-तिहाई बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है इसी क्रम में भाजपा के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा विधानसभा से जीत चुके हैं। सूबे के सहारनपुर जिले की देवबंद सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश जीत चुके हैं। हमीरपुर जिले की राठ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी विजयी हुए, उन्होंने बसपा के अनिल कुमार अहिरवार को हराया। गोंडा के मनकापुर से भाजपा प्रत्याशी रामपती शास्त्री जीत चुके हैं।

अमरोहा जिले की धनौरा सीट से भाजपा राजीव तरारा 102600 मतों से जीत चुके हैं। सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा से भाजपा के धर्म सिंह सैनी चुनाव जीत चुके हैं, उन्होंने कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया। सितारगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा जीत चुके हैं। वाराणसी सेवापुरी से अपना दल भाजपा प्रत्याशी नील रतन पटेल जीत चुके हैं, उन्होंने बसपा के महेंद्र पाण्डेय दूसरे नंबर रहे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें