28 C
Lucknow
Monday, May 19, 2025

यूपी चुनाव में सपा के इन दिग्गजों का उड़ा रंग!

नई दिल्ली, एजेंसी । उत्तर प्रदेश 2017 विधानसभा चुनाव की आज शनिवार 11 मार्च को मतगणना की जा रही है। अब तक हुई मतगणना की अगर बात की जाए तो प्रदेश का आसमान पर भगवा रंग छाया हुआ है। इसके साथ ही यूपी की सड़कों पर गूंजते हर-हर मोदी के नारों के साथ प्रदेश भर में मोदी लहर छाई हुई है।ऐसे में सपा का काम बोलता है और बसपा का काम दिखता है जैसे नारे आज खामोश हैं।

यूपी चुनाव में सपा के इन दिग्गज नेताओं का हाल-

गायत्री प्रसाद प्रजापति

सपा के नेता गायत्री प्रजापति अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन चुनावी इस दौड़ में सपा नेता गायत्री प्रजापति बहुत पीछे छूट चुके हैं।
अमेठी में चुनाव लड़ रहीं बीजेपी नेत्री गरिमा सिंह गायत्री प्रजापति के हारने के काफी करीब हैं। गरिमा सिंह गायत्री प्रजापति से 6 हज़ार वोट से आगे चल रही हैं।

अरविन्दसिंह गोप

सपा के दूसरे दिग्गज नेता अरविन्द सिंह गोप को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। अरविन्द सिंह गोप बाराबंकी की राम नगर सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

अपर्णा यादव

Image result for अपर्णा यादव

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भी इस चुनाव में काफी पीछे नज़र आ रही हैं। बता दें कि अपर्णा यादव पहली बार लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ रहीं हैं। अपर्णा यादव का मुकाबला बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी से है। बता दें कि अपर्णा यादव रीता बहुगुणा से 32 हज़ार 6 सौ 38 वोटों से पीछे चल रही हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें