28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

यूपी चुनाव 2017 Live: तीसरे चरण के 12 जिलों में 1 बजे तक 39.60 फीसद मतदान


लखनऊ,NOI। उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए चल रहे चुनाव में आज तीसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। पहले दो घंटे में ही मतदाता विभिन्न केंद्रेां पर उमड़े। तीसरे चरण के 12 जिलों में 1 बजे तक 39.60 फीसद मतदान हुआ।
सुबह सात बजे से ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही बाराबंकी, सीतापुर सहित 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह हल्के कोहरे के बाद भी लोग मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना-अपना वोट डाल रहे थे। पहले घंटे के मतदान में भी काफी लोग एकत्र थे।

आज लखनऊ के साथ फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी और सीतापुर जिलों की 69 सीटों पर मतदान चल रहा है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश के साथ लखनऊ के जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने मतदान किया। बाराबंकी में कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया ने अपने परिवार के वोट डाला। यहां के जैदपुर से उनके पुत्र तनुज पुनिया मैदान में हैं।

पत्थरबाजी पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि उनको निशाना बनाकर कुछ अराजक तत्व इस पत्थरबाजी की धटना को अंजाम दिये है। शिवपाल यादव ने कहा कि उनको कई दिनों से धमकी मिल रही है। पत्थरबाजों से निपटने के लिये तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गयी। जिससे पथराव करने वाले वहां से भाग गए।

इस चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब दो करोड़ 41 लाख मतदाता हैं। इस चरण के लिए कुल 25 हजार 603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इटावा में सर्वाधिक 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस चरण में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर भाजपा में गए बृजेश पाठक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 69 सीटों में से 55 सीटें जीती थीं। वहीं बसपा को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई थीं और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थी।

1 बजे तक कुल 39.60 प्रतिशत मतदान
1 बजे तक मतदान
जिला प्रतिशत
इटावा 40.50

सीतापुर 43.00

कानपुर शहर 32.58
कन्नौज 44.00
लखनऊ 35.50
बाराबंकी 44.00
फर्रूखाबाद 37.00
कानपुर देहात 41.39
उन्नाव 38.00
हरदोई 41.90
मैनपुरी 37.00
औरैया 41.00

पांच सीटों में वीवीपैट की सुविधा : लखनऊ के तीन और कानपुर नगर के दो विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर वोटर यह देख सकेंगे कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में उन्होंने जिस प्रत्याशी के नाम के आगे लगा बटन दबाया है, उनका वोट उसी उम्मीदवार को गया है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर व लखनऊ पूर्व तथा कानपुर के गोविंदनगर व आर्यनगर विधानसभा क्षेत्रों में 2,549 वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों की व्यवस्था की है।

लखनऊ मतदान एक बजे तक 35.5%
मलिहाबाद-168-38%
बक्शी का तालाब-169-42%
सरोजनीनगर-170-38%
लखनऊ पश्चिम-171-35%
लखनऊ उत्तर-172-34%
लखनऊ पूर्वी-173-31%
लखनऊ मद्य-174-34%
लखनऊ कैंट-175-31%
मोहनलालगंज-176-37%

कन्नौज में तेजी से मतदान बढ़
कन्नौज जिले में इस बार तेजी से मतदान फीसद बढ़ता हुआ। 11 बजे तक तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में 26 फीसद, कन्नौज में 27 फीसद और छिबरामऊ में 26 फीसद हुआ मतदान।
मैनपुरी में दोपहर एक बजे तक 37 फीसद मतदान
मैनपुरी सदर 36
भोगांव 35
किशनी 39
करहल 37 फीसद वोटिंग।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें