28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

रसोई गैस सिलेंडर के दाम 700 के पार


एनडीए सरकार के ढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में पहली बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम 700 रुपए के ऊपर निकल गए हैं। मंगलवार को रेट रिवीजन के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

घरेलू सिलेंडर 86.50 रुपए महंगा होने के साथ अब 777 रुपए का हो गया है। जबकि कामर्शियल गैस सिलेंडर पर 149.50 रुपए और पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर पर 30.50 रुपए का इजाफा हुआ है।

रेट रिवीजन के बाद घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) 777 रुपए का हो गया है। अभी तक यह उपभोक्ताओं को 691 रुपए का मिल रहा था। जबकि कामर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम 1330 रुपए से बढ़कर 1479.50 रुपए हो गया है। छोटू सिलेंडर पर 30.50 रुपए के इजाफे के बाद 252 का सिलेंडर 282.50 रुपए का हो गया है। 

ये बढ़ी हुई दरें मंगलवार आधी रात से लागू हो गई हैं। छह माह में 270 रुपए महंगा हुई रसोईं गैस बीते छह माह में रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव में 270.50 रुपए का इजाफा हो गया है। 

बीते वर्ष अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के रेट में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इधर बीते तीन महीनों में ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 153 रुपए बढ़े हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें