28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

राजनाथ की टीम का जलवा मिशन 2014:मोदी बने बीजेपी की मजबूरी?

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री को भाजपा संसदीय बोर्ड में लाने का ऐलान आखिरकार रविवार को कर दिया गया। रविवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ से अपनी नई टीम की घोषणा की तो उम्मीद के स्वरूप मोदी का नाम उसमें शामिल था। वहीं उनके करीबी अमित शाह को भी भाजपा में महासचिव बनाया गया है। कट्टर हिंदूवादी दृष्टिकोण अपनाने वाले युवा नेता वरुण गांधी को भी पार्टी में जगह दी गई है। दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को पार्टी में सचिव बनाया गया है।

पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में भी मोदी को जगह दी गई है। इसका अर्थ साफ है कि आने वाले आम चुनाव में मोदी का रोल बेहद अहम होने वाला है। वहीं शाहनवाज हुसैन को इस टीम में बरकरार रखा गया है। इस टीम में शिवराज सिंह और यशवंत सिन्हा को संसदीय बोर्ड में जगह नहीं मिली है।

उमा भारती को पार्टी में उपाध्यक्ष की भूमिका दी गई है। इसके अलावा थावर चंद गहलोत, अमित शाह को महासचिव बनाया गया है। अपनी सूची को अंतिम रूप देने से पहले राजनाथ सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले। अपनी सूची के जरिए उन्होंने जहां संघ को खुश करने की कोशिश की है वहीं पार्टी में भी एकराय बनाने की कोशिश की है। स्मृति इरानी की जगह सरोज पांडे महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया है वहीं अनुराग ठाकुर का युवा भाजपा मोर्चा का अध्यक्ष पद बरकरार रखा गया है।

जानकारों का मानना है कि राजनाथ सिंह ने छह वर्ष पहले मोदी को संसदीय बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन अब उनको वही वापस लाया गया है। जानकार मानते हैं कि भले ही राजनाथ पीएम पद की उम्मीदवारी पर कोई जवाब न देते हों लेकिन वक्त आने पर वह इस कतार में सबसे आगे दिखाई देंगे और साथ ही मोदी से आगे बढ़कर उन्हें पार्टी में इस पद के लिए पसंद भी किया जाएगा।

राजनाथ की नई टीम में गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह का एंट्री पाना अपने आप में मोदी के बड़ी जीत माना जा रहा है। दरअसल मोदी को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है। संसदीय बोर्ड की बैठक कभी कभी होती है लिहाजा मोदी की धमक दिल्ली में कम ही सुनाई देगी, लेकिन अमित शाह पार्टी की हर बैठक में दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि मोदी अमित शाह के जरिए पार्टी में अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे और पार्टी की अंदरूणी जानकारियां लेने में भी कामयाब होंगे।

अमित शाह अब पार्टी महासचिव के रूप में वह नाम है जो गुजरात में कई संगीन मामलों में लिप्त है। वहीं शाह के ऊपर लगे आरोपों से पार्टी अभी तक बड़ी असहज महसूस करती आई है। ऐसे में उनका राष्ट्रीय स्तर पर सामने आना भी मोदी की बड़ी जीत है।

उपाध्यक्ष :- मुख्तार अब्बास नकवी, बलबीर पुंज, प्रभात झा, उमा भारती, स्मृति इरानी, किरण महेश्वरी, मुरलीधर राव, राजीव प्रताप रूडी, सीपी ठाकुर

महासचिव :- अनंत कुमार, जेपी नड्डा, अमित शाह, रामलाल, थावर चंद गहलोत, धमेंद्र प्रधान

पार्टी प्रवक्ता :- शाहनवाज हुसैन, प्रकाश जावड़ेकर, सुधांशु त्रिवेदी प्रवक्ता, कैप्टन अभिमन्यु सिहं, विजय सोनकर, मिनाक्षी लेखी3498_modi-rajnath

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें