28 C
Lucknow
Friday, February 7, 2025

राजनाथ यूपी के CM,पीयूष गोयल केंद्रीय वित्त मंत्री, अरुण जेटली गृह मंत्री : सूत्र


नई दिल्ली,एजेंसी। नई दिल्ली पांच दिन की माथापच्ची के बाद भी बीजेपी बीजेपीके मुख्यमंत्री का नाम तय करने के करीब पहुँच गई है। बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने उत्तरप्रदेश के सीएम के लिए रूप में राजनाथ सिंह का नाम तय कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ में सिद्धार्थनाथ सिंह और दिनेश शर्मा का नाम भी शामिल था लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राजनाथ सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।
मोदी की कैबिनेट से राजनाथ सिंह और मनोहर पर्रिकर के जाने के बाद कई और भी बदलाव किये जा सकते हैं। मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बन जाने से रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय अरुण जेटली संभाल रहे हैं।
मोदी कैबिनेट में हो सकते हैं बदलाव
संभावना है कि मोदी सरकार में वित्त मंत्रालय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को दिया जा सकता है और इसके बाद अरुण जेटली गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय संभाल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार रात को बीजेपी नेताओं की मीटिंग में ये सहमति बनी।
गौरतलब है कि अगर राजनाथ सिंह को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो मनोहर पर्रिकर के बाद वह दूसरे केन्द्रीय मंत्री होंगे जिनको मुख्यमंत्री बनाया गया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें