28 C
Lucknow
Saturday, February 15, 2025

राज्यपाल कल्याण की नातिन बनेगी भाजपा नेता की पुत्रवधू



अलीगढ़। राजस्थान के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के घर ‘राज पैलेसÓ में करीब तीन दशक बाद फिर से शहनाई बजने जा रही है। उनकी सबसे बड़ी नातिन पूर्णिमा सिंह की शादी स्थानीय भाजपा नेता व रीयल स्टेट कारोबारी ठा. श्योराज सिंह के मंझले बेटे प्रवीण राज सिंह (25) के साथ होने जा रही है।

बुधवार को जयपुर से यहां आ रहे कल्याण सिंह शादी से जुड़े अन्य आयोजनों को अंतिम रूप देंगे। राज्यपाल कल्याण सिंह के इकलौते बेटे व एटा सांसद राजवीर सिंह की चार संतानों में संदीप कुमार सिंह सबसे बड़े हैं। वह प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री हैं। इनसे छोटी पूर्णिमा सिंह, श्वेता सिंह व सबसे छोटे सौरभ सिंह हैं। पूर्णिमा एमबीए पास हैं।

उनकी शादी सुरेंद्र नगर स्थित वैष्णो कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता ठा. श्योराज सिंह के बेटे प्रवीण राज सिंह के साथ तय हुई है। वह आर्किटेक्ट हैं। प्रवीण, भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव रह चुके हैं। शादी की बात की पुष्टि श्योराज सिंह ने की। कहा, दो जनवरी को बाबूजी (कल्याण सिंह) ने लखनऊ बुलाया था। एटा सांसद राजू भैया भी साथ थे। उसी दौरान शादी की तारीख सात मार्च तय कर दी थी।  

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें