28 C
Lucknow
Monday, May 19, 2025

राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने किया प्रदर्शनी पण्डालों का निरीक्षण……….

राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने किया प्रदर्शनी पण्डालों का निरीक्षण……….​बहराइच :(अब्दुल अज़ीज़)NOI :- पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म शती के अवसर पर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी की श्रृंखला में विकास खण्ड पयागपुर में आयोजित अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी के दूसरे दिन प्रदेश की बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एमओएस) राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी पण्डालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त 125 लाभार्थियांे को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र वितरण किया तथा मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति संकल्प भी दिलाया।इस अवसर पर उन्होंने पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अन्त्योदय का विचार पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने दिया था। केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशन में उनके सपनांे को साकार करने के लिए अन्त्योदय मेला का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न स्तरों से प्राप्त फीड बैक के अनुसार अन्त्योदय मेला अपने उद्देश्यों में पूरी तरह सफल हो रहा है। मेले में विभिन्न विभागांे द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी पण्डालों के माध्यम से एक ही स्थान पर लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा पिछड़ों, दलितों, वंचितों, गांव गरीब जनता को केन्द्र में रखकर यह योजनाएं संचालित की जा रही हैं। छोटे-छोटे उद्योग धन्धों के माध्यम से समाज के दबे कुचले लोगांे का उत्थान हो रहा है। यही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का सपना था।

​केन्द्र व राज्य सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर योजनाएं संचालित कर रही हंै जिसका लाभ समाज के सभी लोगों को प्राप्त हो रहा है। उन्हांेने कहा कि जहां उज्जवला योजना के तहत सभी को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। वहीं निःशुल्क विद्युत कनेक्शन के तहत सभी को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का कार्य किया गया। सभी लोग कदम से कदम मिलाकर चलें देश व प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जायंे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने क्रान्तिकारी निर्णय लेते हुए लघु एवं सीमान्त किसानों का फसली ऋण मांफ करने का कार्य किया। जिसके तहत 86 लाख किसानों का ऋण मांफ किया गया। केन्द्र सरकार की मुद्रा योजना के तहत सभी का खाता बैंकों मंे खुलवाया गया। मेले के निरीक्षण के दौरान उन्हांेने पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्जवलित भी किया तथा सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इसी प्रकार विकास खण्ड नवाबगंज में आयोजित मेला के दूसरे दिन प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व प्रमुख हरिशचन्द्र व जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल द्वारा 200 लाभार्थियांे को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। अन्त्योदय मेला में दूसरे दिन भी भारी संख्या में लोगों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी पण्डालों के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। मेले के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। सूचना विभाग द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, बाल विकास, समाज कल्याण, कौशल विकास, डाक विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, रेशम विकास आदि विभागांे द्वारा प्रदर्शनी स्टाल भी लगाये गये हैं जिसके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और योजनाओं से सम्बन्धित प्रचार साहित्य का भी वितरण किया जा रहा है। 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें