भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को सीटों के मामले में पछाड़ते हुए राज्यसभा की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। उच्च सदन में अब उसके 58 सदस्य हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल के पास सिर्फ 57 सांसद हैं। मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद उच्च सदन में निर्वाचित भाजपा सांसद साम्पतिया उइके ने गुरुवार को शपथ ली। केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी।
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास हालांकि अब भी उच्च सदन में निणार्यक बहुमत नहीं है लेकिन जदयू के साथ आने से उसकी ताकत जरूर बढ़ी है। कुछ दिनों बाद गुजरात और कई अन्य राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं, इससे राज्यसभा में पार्टियों की सीटों का गणित और बदल सकता है।