रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीति का पिटा हुआ मोहरा बताते हुए दावा किया कि गुजरात में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के पिटे हुए मोहरे हैं। कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी के बारे में टिप्पणी करने लग गये हैं कि कहीं राहुल ज्यादा सक्रिय होते हैं तब कांग्रेस की हार सुनिश्चित होती है।
मुख्यमंत्री योगी आज सुबह रायपुर पहुंचे तथा उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ दोनों राज्यों की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी विचार विमर्श किया।