नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गंवाकर 401 रन बना लिए हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ के 153 और स्टीव ओ’कीफ 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली की गैर मौजूदगी में अंजिक्य रहाणे के टीम की कमान संभाली। कंधे की चोट के चलते कोहली दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। दूसरे दिन ग्लेन मैक्सवेल ने शानादर शतक जड़ा, मगर फिर वो जडेजा का शिकार बने।
शतकवीर ग्लेन मैक्सवेल के बाद मैथ्यू वेड और पैट कमिंस भी चलते बने। दोनों को भी जडेजा ने ही आउट किया। भारत के लिए जडेजा ने 4, उमेश यादव ने 2 और अश्विन ने 1 विकेट लिया। भारत के लिए स्मिथ को आउट करना मुश्किल चुनौती बन गया है। पहले दिन स्मिथ ने मनचाहे ढंग से रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ किया। भारतीय गेंदबाज स्मिथ को आउट करने का रास्ता तलाशते नजर आए और स्मिथ रन बनाते गए।
कप्तान विराट कोहली के चोटिल होने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली में उनकी अगुवाई में टीम के कंधे झुके हुए नजर आए। विराट ने पहले दिन अधिकांश समय पवेलियन में रहे। रांची के डॉक्टरों के मुताबिक कोहली के कंधे में चोट आई है और वो 7 से 10 दिन के लिए मैदान से बाहर हो सकते है। चोट लगने के बाद भी कप्तान कोहली ने मैदान में टिके रहने की कोशिश की, लेकिन वह ज्याद देर तक मैदान पर नही रुक सके। दर्द के कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।