28 C
Lucknow
Friday, February 7, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ने दिया अंसारी के सम्मान में विदाई भोज



नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के सम्मान में आज विदाई भोज का आयोजन किया।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अंसारी के सम्मान में दिये गये रात्रिभोज के अवसर पर महाजन ने उनकी पत्नी सलमा अंसारी को एक स्मृति चिह्न भी प्रदान किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा के उप सभापति एम थंबीदुरई, कुछ केंद्रीय मंत्री और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

नये उपराष्ट्रपति के लिए शनिवार पांच अगस्त को चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू चुनाव मैदान में हैं और विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी उन्हें चुनौती दे रहे हैं।

अंसारी 10 अगस्त 2007 को पहली बार उपराष्ट्रपति चुने गये थे। इसके बाद अगस्त 2012 में वह दोबारा इस पद के लिए चुने गये।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें