लखनऊ,विमल किशोर-NOI। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित उद्यान भवन सभागार में पत्रकारों के सम्मान का कार्यकम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मज़दूर संघ और पत्रकारों में आमने सामने बात हुई मौका था संघ की नई कार्यकारिणी के सदस्य चुने जाने का।
इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संध एवं डब्लू. जे.आई के केन्द्रीय पदाधिकारियों द्वरा उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर पत्रकारों से विभिन्न बिंदुंओ पर चर्चा कर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी के साथ पदाधिकारियों ने वेब पोर्टल न्यूज़ वन इंडिया के पत्रकार विमल किशोर सहित कई नवोदित और वरिष्ठ पत्रकारों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी भी मैजूद रहे उन्हें ने कहा कि मीडियाकर्मी की जो भी समस्या है उसे हम सरकार तक पहुचाएंगे।
भारतीय मजदूर संध एवं डब्लू.जे.आई के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा और छोटी -छोटी समस्या पर चर्चा कर बात की।इस आयोजन में जो वार्ता हुई जो जायज़ इसलिए भी थी कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर घर परिवार को भुला कर लोगों को इंसाफ दिलाने की मुहिम में जुटा रहता है पर कई बार ऐसा होता है जब खुद पत्रकार किसी षड्यंत्र का शिकार हो कर न्याय की गुहार लगाते दिखाई देते है।उम्मीद यही की जानी चाहिए कि सरकार तक पत्रकारों की बात जो मंत्री जी ने कही है वो सही तौर पर अपने मोकाम तक भी पहुंचाएं
अध्यक्ष चुने गए पवन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में पत्रकारों का सहयोग मांगा और हमेशा उनकी समस्याओं में साथ खड़े रहने का वादा किया. उन्होंने कहा कि हम अपने भाईयों को उनका हक जरुर दिलाएंगे.और जब तक हमारी शर्तें लागू नही हो जाती तब तक लगातार हमारा प्रयास जारी रहेगा।