28 C
Lucknow
Wednesday, January 15, 2025

वापस ले ली गई स्वाति सिंह की सुरक्षा, मचा बवाल


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सरोजनीनगर विधानसभा से प्रत्याशी स्वाति सिंह की सुरक्षा वापस ले ली गई है।
अचानक स्वाति सिंह की सुरक्षा वापस लिए जाने को लेकर बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वाति सिंह की सुरक्षा वापस लिए जाने को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। गौरतलब है कि स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद कई बसपा नेताओं ने स्वाति सिंह और उनकी बेटी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।
इस प्रकरण के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और स्वाति सिंह को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इस पूरे प्रकरण में स्वाति सिंह ने अपने परिवार की ओर से मोर्चा संभाला था और खुद को व अपनी बेटी को निशाना बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए जवाबी हमले किए थे।
पूरे प्रकरण में नेता बनकर उभरी स्वाति सिंह को भाजपा ने पहले महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और फिर सरोजनीनगर सीट से प्रत्याशी के रूप में उतार दिया। स्वाति सिंह ने दो दिन पहले ही नामांकन दाखिल किया था। अब उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें