28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

विराट और अनुष्का ने उठाया इस खेल का मज़ा !


नरेंद्रनगर (नई टिहरी)- NOI|  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां बिता रहे विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का के साथ गोल्फ में हाथ आजमाए। लंच में दोनों होटल के रेस्तरां पहुंचे और कॉन्टिनेंटल फूड का लुत्फ लिया।

थकान दूर करने नरेंद्र नगर के होटल आनंदाज में ठहरे विराट और अनुष्का सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। भले ही रविवार को बारिश और ओलावृष्टि ने खलल डाला, लेकिन सोमवार से मौसम पूरा साथ दे रहा है। दोनों सितारे मंगलवार को भी होटल से बाहर नहीं निकले। उन्होंने होटल स्टाफ से आसपास के इलाकों के बारे में जानकारी ली।

सूत्रों के मुताबिक सुबह नाश्ते के बाद दोनों सितारे होटल के गोल्फ ग्राउंड पहुंचे। विराट ग्राउंड से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने मैदान की जमकर तारीफ की। इसके बाद अनुष्का के साथ गोल्फ भी खेला। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे से ज्यादा वक्त बिताया। खाने के दौरान वे रेस्तरां में आए लोगों से भी मिले।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें