28 C
Lucknow
Tuesday, February 18, 2025

शश‍ि कपूर के न‍िधन पर CM योगी ने जताया शोक, बोले-उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा



​लखनऊ। बॉलीवुड लेजेंड शशि कपूर का सोमवार शाम मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में निधन हो गया। इसकी सूचना म‍िलते ही सीएम योगी आद‍ित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया। सीएम ने ल‍िखा है- ”पद्म भूषण विजेता और अभिनेता शशि कपूर को स‍िनेमा, थ‍ियेटर और अभ‍िनय के क्षेत्र में दुन‍िया भर में द‍िए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।” बता दें, 18 मार्च 1938 को जन्मे शशि कपूर का सही नाम बलबीर था। शशि ने कुल 160 फिल्मों में काम किया। इनमें 12 अंग्रेजी, जबकि 148 हिंदी फिल्में थीं। आगे पढ़‍िए शशि कपूर के बारे में…

शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। पृथ्वीराज के तीन बेटे थे। राज कपूर, और शशि कपूर।
शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर की बीमारी से 1984 में हुआ था। करीबी बताते हैं कि जेनिफर के जाने के बाद वे काफी अकेले पड़ गए थे। उनके तीन बच्चे हैं: कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर।

नाटक और फिल्मों की शुरुआत कब की?

– शशि कपूर ने पृथ्वी थियटर के नाटक ‘शंकुतला’ से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म आग थी। इसे उनके बड़े भाई राज कपूर ने बनाई थी। आवारा फिल्म में शशि ने अपने बड़े भाई राज कपूर के बचपन का रोल किया था।

– फिल्मों में उनकी एंट्री यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र से हुई थी। शशि ने करीब 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें