28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

शादी के बंधन में बंधेंगी भारतीय महिला रेसलर साक्षी मलिक

लखनऊ, एजेंसी। रियो ओलंपिक 2016 में भारत के कांस्य पदक दिलाने वाली महिला रेसलर साक्षी मलिक 2 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनकी शादी रोहतक में होगी जहां खेल जगत की हस्तियां, राजनेता और वीआईपी शामिल होंगे।

शादी के कार्ड छप कर तैयार

साक्षी मलिक की शादी उनके बचपन के दोस्त और रेसलर सत्यव्रत कादियान से होगी। साक्षी मलिक मूल रूप से रोहतक के मोखरा गांव की रहने वाली है। यही पर उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। साक्षी की शादी की रस्में नांदल भवन में होंगी।

 रेसलर सत्यव्रत के साथ हो चुकी है साक्षी की सगाई

बीते साल अक्टूबर 16 को साक्षी ने अपने बचपन के दोस्त और रेसलर सत्यव्रत कादियान  से सगाई की थी। हरियाणा के रोहतक में दोनों की सगाई बेहद सादे तरीके से की गई थी। हरियाणवी परंपरा के अनुसार साक्षी व सत्यव्रत की सगाई हुई थी। कार्यक्रम के दौरान न तो कोई वीआईपी बुलाया गया और न ही कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था। साक्षी मालिक और सत्यव्रत कादियान कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें