28 C
Lucknow
Tuesday, February 18, 2025

शिवपाल ने अखिलेश के खास इन दोनों को किया बर्खास्त…

लखनऊ। शिवपाल यादव को सीएम अखिलेश ने पीडब्ल्यूडी के अलावा सभी मंत्रायल लौटा दिये हैं। शिवपाल यादव को मंत्रालय वापस मिलते ही उन्होंने सबसे पहले अखिलेश के करीबी राजेंद्र चौधरी को प्रवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया है। वहीं अरविंद सिंह गोप को भी प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया है।

राजेंद्र चौधरी

शिवपाल ने बयान जारी कर कहा है कि राजेंद्र चौधरी कल से प्रवक्ता नहीं होंगे। नए फेरबदल के तहत राज्य कार्यकारिणी में प्रमुख महासचिव के पद से अरविंद सिंह गोप को हटाकर उनकी जगह कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह को महासचिव पद जिम्मेदारी दी गई और अंबिका चौधरी को प्रवक्ता बनाया गया है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक इसकी सूची जारी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि अगले 24 घंटों में संगठन के विभिन्न पदों में बदलाव किए जा सकते हैं। शिवपाल ने अब 2017 के लिए मोर्चा भी संभाल लिया है लिहाजा उनका साथ न देनेवालों पर गाज गिरना तो निश्चित ही है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें