लखनऊ,NOI। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की वह सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा अकेले ही चुनाव जीतने में सक्षम थी और कांग्रेस से गठंबधन करने की जरूरत ही नहीं थी। हमारे जो नेता, जिनके टिकट कांटे हैं, वह अब क्या करेंगे? 5 साल के लिए तो मौका गंवा दिया।’
माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश यादव से लंबे समय से नाराज हैं। अखिलेश ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया है। दूसरा, वह चुनाव आयोग में साइकिल चुनाव चिह्न की लड़ाई अपने ही बेटे से हार गए। इससे पहले कल अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने पहली बार साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
इस दौरान उन्होंने गठबंधन के थीम सॉन्ग ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ को लॉन्च किया। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कि यह गठबंधन गंगा-यमुना का मिलन है। इसके बाद दोनों नेताओं ने लखनऊ में रोड-शो भी किया।