28 C
Lucknow
Friday, January 24, 2025

सपा 100 सीटों पर करेगी महागठबंधन!

लखनऊ, NOI । उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी में महागठबंधन की राह साफ होती नज़र आ रही है। सपा बुधवार को कांग्रेस और आरएलडी के साथ महागबंधन का ऐलान कर सकती है।

सपा, कांग्रेस-आरएलडी के साथ करेंगी महागठबंधन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले से ही कांग्रेस के साथ यूपी चुनाव में गठबंधन के संकेत दे चुके हैं, उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ तो सपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सपा में महागठबंधन को लेकर सहमति के संकेत मिले है, जानकारी के अनुसार सपा ने कांग्रेस और आरएलडी के सामने 100 सीटों का प्रस्ताव रखा हैं।सूत्रों के अनुसार इस फैसले पर सहमति बन चुकी है, बुधवार को मुख्यमंत्री व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसकी आधिकारिक घोषण कर सकते हैं।वहीं चर्चा है कि इसके बाद 303 सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें