आगरा। यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की लहर चली, लेकिन नगर पालिका और पंचायतों पर भाजपा चमत्कार नहीं दिखा सकी। अपने ही गढ़ में भाजपा को सपा और बसपा के साथ ही निर्दलीयों से भी हार का सामना करना पड़ा। शहर में भारी मतों से मेयर प्रत्याशी की जीत हुई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
नगर पालिका परिषद
नगर पालिका परिषद की बात करें, तो दो शमसाबाद और एत्मादपुर पर भाजपा की लहर काम नहीं आई। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
नगर पालिका परिषद के परिणाम
शमसाबाद लक्ष्मी समाजवादी पार्टी
एत्मादपुर राकेश कुमार समाजवादी पार्टी
फतेपुरसीकरी त्रिलोकी चन्द मित्तल भारतीय जनता पार्टी
अछनेरा अनारक्षित अशोक अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी
बाह सुनील बाबू भारतीय जनता पार्टी
नगर पंचायत अध्यक्ष के परिणाम
किरावली शिवरानी निर्दलीय
स्वामी बाग संजय कपूर निर्दलीय
पिनाहट किशोरी गुप्ता समाजवादी पार्टी
खेरागढ शांतीदेवी निर्दलीय
फतेहाबाद आशा देवी भारतीय जनता पार्टी
जगनेर प्रदीप कुमार बहुजन समाज पार्टी
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की बात करें, तो भाजपा की लहर इनमें दिखाई नहीं दी। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। सबसे बुरा हाल नगर पंचायत में रहा है, यहां सिर्फ फतेहाबाद से भाजपा प्रत्याशी आशा देवी ने जीत दर्ज की है। बाकी की सीटों पर सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ये हाल तब है, जब आगरा की सभी सीटों पर भाजपा के विधायक हैं।
भाजपा की लहर भी न रोक सकी सपा की हाजरा बेगम को, दर्ज की बड़ी जीत