28 C
Lucknow
Wednesday, February 12, 2025

सहारनपुर की घटना पर सपा नेता बोले, UP में धर्म जाति के आधार पर हो रहा नंगा नाच


आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सहारनपुर की घटना को लेकर यूपी की योगी सरकार पर खुलकर हमला बोला। उन्‍होंने प्रदेश में अराजकता कायम होने तथा जाति धर्म देखकर नंगा नाच करने का आरोप लगाया।



उन्‍होंने कहा कि सहारनपुर में दिन दहाड़े हिंसा, हत्या व आगजनी की घटना ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। अराजकता का माहौल है। धर्म व जाति के आधार पर लोग नंगा नाच कर रहे हैं। प्रदेश जातीय संघर्ष की तरफ बढ़ रहा है। साम्प्रदायिक व जातिवादी ताकतें गरीब, पिछड़े, दलित व मुसलमानों को दबाना चाहती हैं, जो समाज व देश के लिए घातक है।


उन्‍होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी गुंडों, माफियाओं को प्रश्रय देकर अधिकारियों पर नाजायज दबाव डालकर गलत कामों को करा रहे हैं। विकास कार्य अवरूद्ध है। मॅहगाई के कारण निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। जिससे गरीब व मजदूर बेकारी व भोजन की समस्या से जूझ रहे हैं। केन्द्र व प्रदेश की दोनों सरकारें केवल पूजीपतियों के हित में काम कर रही है। 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें