28 C
Lucknow
Thursday, May 22, 2025

सांसद डिंपल यादव अपने प्रचार अभियान की करेगी शुरुआत

नई दिल्ली, एजेंसी । उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी बुधवार 8 फरवरी से प्रचार अभियान में शामिल हो रही हैं।

डिंपल यादव के चुनाव प्रचार अभियान के कार्यक्रम:

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल भी प्रचार अभियान में शामिल हो रही हैं। डिंपल यादव बुधवार 8 फरवरी से पार्टी के लिए अपने प्रचार अभियान में शिरकत कर रही हैं।कन्नौज से सांसद डिंपल यादव बुधवार को आगरा से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

दरअसल, इस दौरान प्रचार अभियान कार्यक्रम में डिंपल यादव के साथ जया बच्चन भी मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही 8 फरवरी को डिंपल यादव प्रदेश में 3 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें